बिलासपुर- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के तत्वावधान में आगामी 28 जून दिन रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन बिल्हा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत (पत्थरखान) सतनाम गुरुधाम बिल्हा में होने जा रहा है।
28 जून 2026, दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और महिला समिति के अध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदों का चयन एवं मनोनयन करना है।

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक साधारण चुनाव या चयन प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, जागरूकता और सुनहरे भविष्य के निर्माण का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के वरिष्ठ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले जी और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शृंगी जी होंगे।
आयोजकों और विनीत ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बिलासपुर इकाई’ ने समाज के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारी बंधुओं, वरिष्ठजनों और युवा साथियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। संगठन का मानना है कि जब हर व्यक्ति संगठित होकर आगे बढ़ेगा, तभी समाज मजबूत, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगा।
अगर आप भी इस संगठन से या सतनामी समाज से हैं या फिर इस क्षेत्र के निवासी हैं, तो 28 जून को दोपहर 3 बजे बिल्हा के ग्राम पत्थरखान सतनाम गुरुधाम में पहुंचकर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस संकल्प का हिंस्सा ज़रूर बनें।

