बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रसिद्ध दरगाह हजरत इंसान अली शाह (लूथरा शरीफ, सीपत) की प्रबंधन समिति का पूरी तरह से पुनर्गठन कर दिया है। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इरशाद अली को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह बिलासपुर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता मो. हाजी इकबाल हक को संस्था का नया मुतवल्ली (अध्यक्ष)नियुक्त किया गया है।

अव्यवस्था और शिकायतों पर वक्फ बोर्ड का बड़ा एक्शन
जानकारी के अनुसार, लूथरा शरीफ दरगाह के प्रबंधन को लेकर लंबे समय से क्षेत्र में तरह-तरह की शिकायतें और चर्चाएं चल रही थीं। पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के कार्यकाल के दौरान प्रबंधन में मनमर्जी, अव्यवस्था और अफरा-तफरी को लेकर स्थानीय लोगों और जायरीनों में भारी असंतोष था।
दरगाह परिसर में जारी इसी ‘भर्राशाही’ और जन-असंतोष का संज्ञान लेते हुए राज्य वक्फ बोर्ड ने पुरानी समिति को भंग कर नई टीम को जिम्मेदारी सौंप दी है।
नई नियुक्ति से जगी पारदर्शिता की उम्मीद नए मुतवल्ली मो. हाजी इकबाल हक को क्षेत्र में एक मिलनसार, सरल और समाजहितैषी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति के बाद स्थानीय लोगों और अकीदतमंदों में खुशी की लहर है।
लोगों का मानना है कि नए नेतृत्व में दरगाह की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी और सभी समुदायों को साथ लेकर संस्था का बेहतर संचालन किया जाएगा।
वक्फ बोर्ड के आदेश के अनुसार, यह नई समिति आगामी आदेश तक संस्था के सभी वित्तीय, प्रशासनिक और धार्मिक कार्यों का संचालन व नियमित निगरानी करेगी।
“मुख्य पदाधिकारी”
मुतवल्ली (अध्यक्ष):हाजी मो. इकबाल हक (मरहूम श्यामुल हक), बिलासपुर
नायब मुतवल्ली (उपाध्यक्ष-1):मोहम्मद सिराज (शेख इमामुद्दीन), रायपुर
नायब मुतवल्ली (उपाध्यक्ष-2): रोशन खान (अहमद खान), लूतरा शरीफ
सेक्रेटरी (सचिव):रियाज अय्यूब (मरहूम मा. गुलशेर), सीपत
खजांची (कोषाध्यक्ष): फैजान अहमद शेख (गुलाम अहमद), बेलतरा
नायब खजांची: जावेद रब्बानी, कोरबा
“कमेटी के सम्मानित सदस्य”
1. हाजी गुलाम साबरी (हाजी इब्राहीम खान), रायगढ़
2. हाजी मोहम्मद कुद्दूस (मरहूम अ. अलीम), बिलासपुर
3. अब्दुल रहीम (मरहूम अब्दुल रशीद), चांपा
4. हाजी जीनत अहमद (मरहूम अ. रशीद), बलौदा
5. मो. सज्जाद सिद्दीकी (मरहूम अली सिद्दीकी), कोरबा
6. मोहम्मद इमरान अली (मरहूम हबीबन अली), बिलासपुर
7. शेख सिकंदर बक्स (शेख फकीर), बिलासपुर
8. मोहम्मद एजाज खान (मो. सलीम खान), लूतरा शरीफ
9. शफीक खान (जीवन खान), बिलासपुर
10. अब्दुल वहाब अर्शफी, लूतरा शरीफ
11. हाजी अनाउल्लाह हक, लूतरा शरीफ
12. हाजी अब्दुल करीम बेग, लूतरा शरीफ
13. अब्दुल शाहनवाज मेमन, लूतरा शरीफ
14. शेख अफ्फार, लूतरा शरीफ।

