बिलासपुर- बिलासपुर में अपनी खास पहचान बनाने वाले जय दुर्गा आयल एक्सट्रैक्शन ने अपने 20 साल पूरे होने के अवसर पर एक मिसाल पेश की है। संस्थान की 20 वर्षों की सफल यात्रा और उपभोक्ताओं के विश्वास के उपलक्ष्य में, सिरगिट्टी स्थित जय दुर्गा एग्रो परिसर में घायल और बेसहारा गोवंश की सहायता के लिए एक विशेष ‘निःशुल्क गौ चिकित्सा एंबुलेंस’ का शुभारंभ किया गया।

‘विश्वास का उत्सव’ थीम पर आयोजित इस भव्य समारोह में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी रजनेश सिंह, समाजसेवी व उद्योगपति शिव अग्रवाल, और संस्थान के डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल एवं देशराज अग्रवाल की उपस्थिति में इस गौ चिकित्सा वाहन का लोकार्पण किया गया।

उनके ओर से शुरू की गई यह एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी। शहर या आसपास किसी भी बेसहारा गोवंश के घायल होने की सूचना मिलने पर एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचेगी और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी, यदि पशु की स्थिति गंभीर होती है, तो उसे सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया जाएगा, फिलहाल यह सेवा बिलासपुर और आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में दी जायेगी संस्थान की योजना भविष्य में इस सेवा का विस्तार छत्तीसगढ़ के अन्य प्रमुख शहरों में भी करने की है, ताकि अधिक से अधिक बेसहारा गोवंश को समय पर इलाज मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की असली सफलता केवल व्यावसायिक प्रगति से नहीं, बल्कि समाज और जीवों के प्रति उसकी जिम्मेदारी निभाने से तय होती है।

जय दुर्गा आयल एक्सट्रैक्शन के 20 वर्ष पूरे होने पर सिरगिट्टी में आयोजित ‘विश्वास का उत्सव’ कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में निःशुल्क गौ चिकित्सा एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया। बिलासपुर और 10-15 किमी के दायरे में अब एक कॉल पर घायल गोवंश को मौके पर ही प्राथमिक इलाज और गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाने की सुविधा मिलेगी।

