बिलासपुर प्रेस क्लब ने अपनी रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। वर्ष 2026 में अब तक हुए आयोजनों और उपलब्धियों को समेटते हुए प्रेस क्लब की विशेष स्मारिका का प्रकाशन किया गया है।

बुधवार को राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारी कैलाश यादव, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा और वीरेंद्र गहवई सहित शहर के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का एक सबसे खास आकर्षण बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे की उपस्थिति रही। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्मारिका विमोचन के साथ अध्यक्ष अजीत मिश्रा के जन्मदिन के इस दोहरे संयोग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पत्रकारों ने उत्साह के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और गीत-संगीत के बीच इस पल को यादगार बना दिया। अतिथियों ने इस स्मारिका को पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को संजोने वाला एक बेहतरीन दस्तावेज बताया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सुशांत शुक्ला (बेलतरा विधायक), विशिष्ट अतिथि शैलेश पांडे (पूर्व विधायक बिलासपुर), राजेश सूर्यवंशी (जिला पंचायत अध्यक्ष), तिलकराज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, सहिंत सैकड़ो की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे! युवाओं ने कहा कि हमने ऐसा पहला जन्मदिन मनाया जिसमें लगातार 24 घंटे तक सैकड़ो की संख्या में केक काटे गए, इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखा गया!

