बिलासपुर- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला इकाई बिलासपुर के संरक्षकगण एवं समस्त पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 16 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। संगठन के जिला अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह बैठक शाम 5:00 बजे से महंत बाड़ा में होगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है।
“बैठक के प्रमुख एजेंडे”
संगठन का विस्तार: ब्लॉक तखतपुर और कोटा में संगठन के विस्तार व मजबूती पर विशेष चर्चा
“शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन”
बिलासपुर जिले में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन और चयन/मनोनयन की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श।
“महाआरती का वार्षिकोत्सव”
महंत बाड़ा में महाआरती के आयोजन का 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना।
“नया स्कूल संचालन”
शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का स्वयं का स्कूल खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा। उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से अन्य प्रासंगिक विषयों पर भी विचार किया जाएगा।
समाज के सभी सम्मानित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह किया गया है।

