छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 21 एवं 22 नवंबर 2026 को दो दिवसीय भव्य राष्ट्रीय तेलुगु सामाख्य सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।
Z
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाने और बिलासपुर के समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रायपुर से आए प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर के आंध्रा समाज कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया।

इस दौरान बिलासपुर के समस्त समाजों, पूजा समितियों और सामाजिक संगठनों को सम्मेलन में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन भाषा, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ की बिलासपुर शाखा का आधिकारिक गठन भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई,
एन. लोकेश कुमार – अध्यक्ष
सी. श्रीनिवास राव – सचिव
पी. चंद्राबाबू – कोषाध्यक्ष
शंकर राव जी –
नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के आने से बिलासपुर में तेलुगु समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ व्ही. रामा राव, प्रदेश उपाध्यक्ष बी. वेणुगोपाल राव, प्रदेश सचिव आर. मनोरथ बाबू, प्रदेश कोषाध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, उपाध्यक्ष आंध्रा समाज डी. एन प्रसाद, कोषाध्यक्ष आंध्रा समाज टी रमेश बाबू, जी रमेश चंद्रा, आर प्रसाद राव, सहित आंध्रा समाज और विभिन्न संगठनों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

