बिलासपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार की एक अनूठी पहल की जा रही है। आगामी 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को प्रेस क्लब भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

“रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश”
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है, बल्कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना भी है। इसके तहत शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को प्रेस क्लब के अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ एक हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। शिविर में पत्रकार, समाजसेवी, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर मानवता की सेवा का संदेश देंगे!

“प्रेस क्लब सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच”
रक्तदान शिविर के समानांतर प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया है, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर में पूरी तरह जाँच निःशुल्क रहेंगी जैसे ब्लड प्रेशर (BP) जांच, ब्लड शुगर (Sugar) जांच, हीमोग्लोबिन (Hb) जांच, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श,
दिनांक 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिलासपुर प्रेस क्लब भवन, कंपनी गार्डन के बाजू में होगी। श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी और बिलासपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों, युवाओं और शहरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

