बिलासपुर- बिलासपुर के चकरभाठा-बोदरी क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और गौरवशाली धरोहर को प्रदर्शित करते हुए एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे समाज के लोगों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर पूरे क्षेत्र को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए चकरभाठा मार्केट के पास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और ओबीसी विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील साहू के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार और आतिशबाजी के साथ समाज के बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का अभिनंदन किया। साथ ही श्रद्धालुओं और लोगों के लिए शीतल पेय की विशेष व्यवस्था भी की गई।

लक्ष्मीनाथ साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस तिफरा) “आदिवासी समाज हमारी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का मुख्य स्तंभ है। आज का दिन उनके संघर्ष, त्याग और अनुपम संस्कृति को नमन करने का दिन है। हम समाज के अधिकारों और सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
सुनील साहू (जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग कांग्रेस) “विश्व आदिवासी दिवस हमारी सांस्कृतिक विविधता और आपसी एकता का प्रतीक है। आज चकरभाठा-बोदरी में निकाली गई यह शोभायात्रा ऐतिहासिक है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक ताना-बाना और मजबूत होता है।”

इस स्वागत कार्यक्रम में जिला शहर महामंत्री महेश ठाकुर, तिफरा मंडल अध्यक्ष संत सर्वे, पार्षद रोहित साहू, ओमप्रकाश दुबे, दिनेश यादव, गुड्डा नामदेव, ईश्वर यादव, गोविन्द मानिकपुरी, कुणाल मरकाम, अक्षय नवरंग, अतुल मरकाम, राहुल भारद्वाज, सुमित नायक, चन्द्रभूषण ध्रुवंशी, प्रभु नारायण ध्रुव और प्रियांशु यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आदिवासी समाज के प्रमुखों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

