बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, बिलासपुर द्वारा आज (26 सितंबर) आयोजित होने वाला “स्वच्छता कर्मी स्वागत-सम्मान कार्यक्रम” खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण निरस्त कर दिया गया है।
संघम द्वारा यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़े के तहत शहर के स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाना था। हालांकि, मौसम के मिजाज और जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम के पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिकूल मौसम के कारण व्यवस्था में आ रही बाधाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के स्थगन से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
संघम ने जानकारी दी है कि मौसम सामान्य होने के बाद कार्यक्रम की नई तिथि और स्थान की घोषणा जल्द ही प्रेस के माध्यम से की जाएगी।

