बिलासपुर। शहर के खपरगंज क्षेत्र में रक्षाबंधन की शाम हुए चर्चित विवाद मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत काफी समय से फरार चल रहे एक पक्ष के मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

“मित्र के घर छुपा था आरोपी”
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त (रक्षाबंधन) की शाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हुआ था। घटना के बाद से ही आरोपी रामसिंह ठाकुर लगातार फरार चल रहा था और लगातार सोशल मिडीया में वीडियो डाल रहा था जिसको लेकर लोगों ने पुलिसि कार्यवाही पर सवाल उठा रहे थे!
बिलासपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी इस दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जो मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मिली।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने पन्ना जिले के थाना बृजपुर अंतर्गत ग्राम माकरी कुठार में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को उसके मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर से धर दबोचा।
“दूसरा पक्ष पहले ही जा चुका है जेल”
उल्लेखनीय है कि इस विवाद में शामिल दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान और उसके सभी साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे शुक्रवार देर रात बिलासपुर लेकर पहुंची है, जहाँ उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

