बिलासपुर- दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तट रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। कोलकाता में आयोजित SE, SEC एवं ECO रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की 97वीं वार्षिक आम सभा (AGM) में सदस्यों के कल्याण और डिजिटल सुविधाओं को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं!

सोसाइटी के चेयरमैन एस. पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि PCPO/SCOR LVSS Patrudu, SECRMC के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण, अध्यक्ष डी. के. स्वाइन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक शामिल हुए।
“आपको बता दें कि इस बैठक में लिए गए 7 सबसे बड़े फैसले”
10 लाख रुपए तक का विशेष ऋण: कर्मचारियों को राहत देते हुए सोसाइटी ने 10% सालाना ब्याज दर पर ₹10 लाख तक के विशेष ऋण को मंजूरी दे दी है। नवीकरण ऋण सीमा में बढ़ोतरी: एलिजिबल शेयरधारकों के लिए नवीकरण ऋण की सीमा को 6.50 लाख रुपए से बढ़ाकर अब 7.50 लाख कर दिया गया है।
ऑनलाइन सदस्यता और ऋण सेवाएं: 2 अक्टूबर से नए सदस्यों का नामांकन ऑनलाइन होगा। साथ ही ऑनलाइन लोन अप्लाई, CMTD बैलेंस की लाइव जानकारी और स्वैच्छिक भुगतान की सुविधा भी 2 अक्टूबर से पोर्टल पर लाइव हो जाएगी।
8वें वेतन आयोग के बाद नया CMTD स्लैब: रेलवे कर्मचारियों के नए वेतन ढांचे के तहत 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद नया CMTD स्लैब लाया जाएगा।
मृत्यु लाभ में 3 गुना इजाफा: सोसाइटी ने सदस्यों का मृत्यु लाभ 10,000 रुपए से बढ़ाकर सीधे 30,000 रुपए कर दिया है। इसके लिए सालाना अंशदान 30 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए किया जाएगा। जमानत राशि (Surety Amount) होगी वापस: पूर्व में काटी गई जमानत राशि को अभिलेखों के सत्यापन के बाद वापस करने का निर्णय लिया गया है।
निदेशकों का कहना है कि इन फैसलों से सोसाइटी के शेयरधारकों को अधिक तेज, पारदर्शी और पारदर्शी वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी। डिजिटल क्रांति की दिशा में उठाए गए कदम से हजारों रेल कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर काटने से भी मुक्ति मिलेगी।

