{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
बिलासपुर- प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब इरादे बुलंद हों, तो सफलता कदम चूमती है, न्यायधानी बिलासपुर के गणेश नगर, चुचुहियापारा की एक बेटी ने आज पूरे प्रदेश में शहर का नाम रौशन कर दिया है। वार्ड क्रमांक 46 के पूर्व पार्षद अमर दास बंजारे की सुपुत्री “आकांक्षा दास” ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.6% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।”

“बिलासपुर के लोयोला स्कूल की छात्रा आकांक्षा दास ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। आकांक्षा की इस उपलब्धि की गूँज अब सत्ता के गलियारों तक भी पहुँच गई है।
गुरुवार की संध्या, जैसे ही बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक को आकांक्षा की इस शानदार सफलता की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल फोन के माध्यम से आकांक्षा और उनके पिता अमर दास बंजारे माता रश्मि बंजारे से बात की।

विधायक जी ने बिटिया को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द ही स्वयं घर पहुँचकर पूरे परिवार से मुलाकात करेंगे।”
सफलता की इस खुशी में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं और गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। भाजपा जोन क्रमांक 6 के अध्यक्ष श्रीनू राव, नरेंद्र श्रीवास, दीपक मराठा, जितेन्द्र कुर्रे, शाहिद रज़ा, पृथ्वी श्रीवास और शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण ने आकांक्षा को बुके भेंट किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
Bharat 18 News से बातचीत के दौरान टॉपर आकांक्षा दास ने कहा कि “मेरी इस सफलता के पीछे मेरे टीचर्स और माता-पिता का हाथ है। मेरा मानना है कि जब आपका लक्ष्य सामने होता है, तो मेहनत करने का जज्बा अपने आप आ जाता है।”
“अमर दास बंजारे (पिता)”
एक पिता के लिए इससे बड़ा दिन नहीं हो सकता आकांक्षा ने समाज और परिवार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

आकांक्षा की यह सफलता साबित करती है कि अगर संकल्प मजबूत हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। आज आकांक्षा न केवल अपने सतनामी समाज का नाम रौशन किया है बल्कि पूरे बिलासपुर के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बन गई हैं।

