बिलासपुर- देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर अब सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। बिलासपुर के तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीन दिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस आंदोलन के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप और सिरगिट्टी के बन्नाक चौक बाजार में बैनर-तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने आम लोगों से सीधा संवाद भी किया। स्थानीय जनता ने भी खुलकर अपनी परेशानी साझा की और कहा कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने उनके घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

“लक्ष्मीनाथ साहू का बयान”
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पेट्रोल-डीजल, खाने-पीने की चीजें और सोना-चांदी सब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और व्यापारी, हर कोई इस आर्थिक संकट से त्रस्त है और जनता में भारी आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के दामों को तुरंत कम कर आम जनता को राहत दी जाए।

इस बड़े प्रदर्शन में तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के साथ पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, अजय मनहरे, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, सुनील पांडेय, राकेश यादव, महेश ठाकुर, प्रताप वर्मा, राजेश साहू, शिव यादव, रामायण रजक, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, बंटी सोनी, गौरव सिंह, गोविंद मानिकपुरी, संजीव पाल, दिनेश यादव, नागेश ध्रुव, रामकुमार मनहर, रमाकांत साहू, राजेश कोसले, लक्ष्मण ध्रुव, संतराम यादव, गोविंद यादव, वेद रात्रे, सुरेंद्र कश्यप, असीम दास, अशद ख़ान, अरविंद ओझा, आशीष वर्मा, आनंद पाठक, संदीप पांडेय, गुहाराम, राकेश बर्मन, फज़ीर ख़ान
सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

