{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
छत्तीसगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध के हालात हैं, इसलिए कम से कम एक साल तक सोना (Gold) न खरीदें और तेल (Petrol/Diesel) की बचत करें। लेकिन साहब, जनता है कि मानती नहीं! और जब जनता के हाथ में सोशल मीडिया हो, तो फिर सवाल भी आते हैं और जवाब भी।

छत्तीसगढ़ की महिला दिव्या द्विवेदी मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करती है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मजाकिया अंदाज में दर्जनों सवाल किए हैं उन्होंने कहा कि “मोदी जी, आप कहे हैं कि सोना झन बिसाओ…सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं छत्तीसगढ़ की दिव्या द्विवेदी। दिव्या ने पीएम मोदी की अपील पर एक ऐसा वीडियो बनाया है जो न केवल आपको हंसाएगा, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देगा। दिव्या ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में पीएम से एक के बाद एक दर्जनों सवाल दाग दिए हैं।
“सोने पर सवाल”
दिव्या कहती हैं, “मोदी जी, आपने कहा कि साल भर सोना मत खरीदो। अरे साहब, हमें तो लगता है कि हम अपनी पूरी जिंदगी में अब सोना नहीं खरीद पाएंगे!”

तेल और ’11 नंबर की गाड़ी जब बात तेल बचाने की आई, तो दिव्या का जवाब था सबसे लाजवाब। उन्होंने अपनी टांगों की ओर इशारा करते हुए कहा, मोदी जी, हम तो बचपन से 11 नंबर की गाड़ी (पैदल चलने) का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम तेल क्या बचाएंगे, हम तो तेल खर्च ही नहीं करते!

विदेशी सामान का बहिष्कार- पीएम की ‘लोकल फॉर वोकल’ और विदेशी सामान न खरीदने की अपील पर दिव्या तंज कसते हुए कहती हैं, “हम तो देसी सामान ही नहीं खरीद पा रहे, विदेशी कहां से खरीदेंगे?”

दिव्या यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पीएम मोदी के लंबे-चौड़े काफिले पर भी चुटकी ली। उन्होंने अपील की कि “मोदी जी, हम तो पैदल चल लेंगे, लेकिन आपके पीछे जो मंत्रियों और गाड़ियों का लंबा काफिला चलता है, थोड़ा तेल वहां भी बचाइए,
हालांकि पीएम मोदी की अपील के पीछे देश की अर्थव्यवस्था को युद्ध के झटकों से बचाना और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखना है, लेकिन दिव्या द्विवेदी का यह वीडियो आम आदमी की उस खामोश आवाज को बयां कर रहा है जो महंगाई और आर्थिक तंगी के बीच अपनी ’11 नंबर की गाड़ी’ के भरोसे टिका है।
अब देखना यह है कि क्या सरकार इन मजेदार सवालों का कोई संजीदा जवाब देती है या नहीं।

