छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम स्थित सतनाम धर्मशाला मड़वा में ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज’ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क आवासीय शिक्षा संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यशाला ऐतिहासिक निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।

जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें बस्तर से लेकर सरगुजा तक पूरे प्रदेश से बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, साहित्यकार, कर्मचारी-अधिकारी और समाज प्रमुख बड़ी संख्या में शामिल हुए।

“प्रमुख निर्णय एवं उपलब्धियां”
कार्यशाला के दौरान समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन: कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें डी.एल. डहरिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

15 सूत्रीय सामाजिक सुधार: समाज में सुधार और विकास के लिए 15 प्रमुख बिंदु तय किए गए, जिनमें शिक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन, गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और डिजिटल साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया है।
संगठन विस्तार: प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए 1 लाख नए सदस्य जोड़ने और 2,5000 कर्मचारी-अधिकारियों को सदस्यता दिलाने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम: गिरौदपुरी मुख्य मंदिर में शाम को प्रदेश भर से आए समाज प्रमुखों के साथ सामूहिक संध्या आरती की गई। साथ ही, ‘सतनाम संदेश पत्रिका’ की सदस्यता बढ़ाने और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।

“अतिथियों के विचार एवं समापन”
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि सतनामी समाज का इतिहास संघर्ष और शिक्षा का रहा है, और समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा साधन शिक्षा ही है। प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले ने अपने संबोधन में कहा कि यह दो दिवसीय संगोष्ठी समाज को एक नई दिशा देने और युवाओं को तकनीकी व संस्कारों के साथ आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए तथा आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।
“शिक्षा प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज”
संरक्षक -राजेन्द्र दिवाकर – मुंगेली
प्रदेश अध्यक्ष -धरमलाल डहरिया(बिलासपुर
उपाध्यक्षगण
एल.एल. निराला जी
रामकुमार भारती (बेमेतरा)
एल.एस. जोशी
द्रोपती जोशी
महासचिव –
बसंत जांगडे (मस्तूरी)

सचिव- वेंकटरमन प्रताप सिंह पाटले (अकलतरा)
सह-सचिव -एम. मनहर (पलारी)
कार्यकारिणी – गोकुल बंजारे (बेमेतरा) भरियास
रमेश नवरंगे (कापापारा)
राजेन्द्र मिरानर (कसीडोल)

“आयोजन समिति के पदाधिकारियो के नाम”
एल. एल. कोशले (प्रदेश अध्यक्ष), मोहन बंजारे (प्रदेश महासचिव),
दिनेश बंजारे (प्रदेश महा सचिव), प्रदीप श्रृंगी (युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष) , अंजलि बरमाल (महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष), के जांगड़े (विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष), डी. एल. डहरिया (प्रशिक्षण कार्य शाला संयोजक),बिलासपुर जिला मीडिया प्रभारी अमित पाटले सहिंत प्रदेश के कोने- कोने से 200 से ज्यादा सदस्यों ने इस ऐतिहासिक कार्यशाला में शामिल हुए और इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया!

