बिलासपुर- हिंदुस्तानी सेवा समाज (रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर) द्वारा आयोजित 76वें वर्ष की भव्य एवं दिव्य श्री रामलीला का शुभारंभ दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को रात 8:00 बजे प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना और भगवान शिव-पार्वती की मंगला आरती के साथ हुआ।

इस वर्ष श्री रामलीला का मंचन जय महाकाली नाट्य कला मंच, कानपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा किया जा रहा है, जिसके मण्डलाधीश श्याम बाबू प्रजापति (भोला भयंकर) हैं।
“मुख्य अतिथियों की उपस्थिति”
मंगला आरती एवं शुभारंभ अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
नवीन सिंह (प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक)
ए. वी. एस. नेहरू (संस्थापक, श्री सत्य साई सेवा समिति)
यू. शिव शंकर राव (मण्डल कार्मिक अधिकारी)
व्ही रामा राव (पूर्व पार्षद एवं विधानसभा प्रभारी, कोरबा)
प्रकाश यादव (एम.आई.सी. मेम्बर व पार्षद)
एम. श्रीनिवास राव (अध्यक्ष जोन 6 व पार्षद)
“10 दिनों तक सजेंगे प्रमुख प्रसंग”
11 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन रात 7:00 बजे से 10:00 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान नारद मोह, श्री राम जन्म, मुनि याचना, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्री राम वन गमन, केवट संवाद, भरत मिलाप, पंचवटी, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, लंका दहन और लक्ष्मण शक्ति जैसे प्रमुख प्रसंगों का सजीव मंचन होगा।
20 अक्टूबर को रावण दहन
इस 10 दिवसीय आयोजन का समापन 20 अक्टूबर 2026 को एन.ई. इंस्टिट्यूट मैदान में भव्य रावण दहन एवं दशहरा उत्सव के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तानी सेवा समाज के अध्यक्ष हिम्मत सिंह भदौरिया, सचिव सी. नवीन, एन. के. मालेवर, आर. के. मिश्रा, कोषाध्यक्ष वी. के. तिवारी, पी. के. नगायच, नागेंद्र राय, संजय सिंह, स्वरूप हलदर और हर्षवर्धन प्रसाद सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

