बिलासपुर- शांति और करुणा के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव, बुद्ध पूर्णिमा को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ 1 मई को मनाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुद्धयान सोसायटी बौद्ध समाज भारत द्वारा एक भव्य ‘त्रिगुण बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव’ का आयोजन किया गया। भक्ति भाव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज ने विश्व शांति का संदेश दिया।

बिलासपुर के तिफरा स्थित होटल ग्रैंड अर्जुन में 1 मई 2026 को बुद्धयान सोसायटी द्वारा बुद्ध जयंती का गौरवशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमनेर भंते बोधिसिरी जी द्वारा किया गया, पावन ‘परित्रण पाठ’ से हुई। इस दौरान उपस्थित उपासक-उपासिकाओं ने धम्म देशना का श्रवण किया और धम्म सूत के पठन से पूरा वातावरण मंगलमय हो गया।
महोत्सव के दौरान बुद्धयान परिवार के सदस्यों ने भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित गीतों पर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसी मंच से संगठन को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं इस दौरान श्रमणेर भंते बोधिसिरी जी को आजीवन संरक्षक नियुक्त किया गया विनोद बौद्ध जी को अध्यक्ष और प्रतिभा संतोष बौद्ध जी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
होटल ग्रैंड अर्जुन से एक भव्य धम्म शांति रैली निकाली गई। यह रैली तिफरा के मुख्य मार्गों से होते हुए आनंद बुद्ध विहार पंचशील नगर और यदुनंदन नगर पहुंची, जहां इसका विधि-विधान से समापन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध के शांति और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव मनोज बौद्ध ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर महिपाल सिंह बौद्ध, जे.पी. बौद्ध, संतोष बौद्ध (कोरबा), बसंत बौद्ध, लोकेश-पूजा बौद्ध, शीला दयाल बौद्ध, और विनोद के. बौद्ध सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और युवा साथी उपस्थित रहे।
बुद्धयान सोसायटी के इस आयोजन ने न केवल समाज को एकता के सूत्र में पिरोया, बल्कि नई पीढ़ी को बुद्ध के धम्म से जोड़ने का भी काम किया।

