{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
बिलासपुर- बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। हेमू नगर-चुचुहियापारा ओवरब्रिज केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:
बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों ने ट्रैक पर महिला का शव देखा। हादसा इतना भीषण था कि मृतक महिला का सिर और एक हाथ धड़ से अलग हो गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) के जवान मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। आरपीएफ द्वारा क्षेत्रीय तोरवा थाना को भी सूचित कर दिया गया है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:
“मृतका की पहचान के संकेत”
पुलिस और आरपीएफ फिलहाल महिला की शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कि अनुमानित उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष हो सकती है, पहनावा महिला ने संतरा (ऑरेंज) रंग की साड़ी पहनी है अन्य पहचान हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल मौजूद है।

महिला का चेहरा और शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान करने में काफी मुश्किल आ रही है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मृतका आसपास के क्षेत्र की नहीं है, क्योंकि अब तक किसी परिजन ने संपर्क नहीं किया है।

पुलिस आसपास के इलाकों में फोटो के जरिए शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
तोरवा पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इसे दुर्घटना और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जोड़कर देख रही है।

