बिलासपुर- राष्ट्र चेतना लिए हृदय में, अभियान हमारा जारी है।” इसी संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बिलासपुर में युवा मोर्चा ने जनसंपर्क का एक बड़ा मोर्चा खोला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के चप्पे-चप्पे पर पहुँचकर युवाओं और नव-मतदाताओं में जोश भरने का काम किया है।

बिलासपुर शहर के पश्चिम मंडल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखा गया। भाजयुमो द्वारा तीन प्रमुख अभियान हॉस्टल संपर्क, युवा संपर्क और हितग्राही संपर्क एक साथ चलाए गए।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्रों और पहली बार वोट देने जा रहे नव-मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना रहा। कार्यकर्ताओं ने न केवल उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया, बल्कि मिठाई खिलाकर और अभिनंदन पत्र
भेंट कर उनका सम्मान भी किया।
इस जनसंपर्क अभियान में दिग्गजों की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी एवं निलेश सिंह उपस्थित रहे।
साथ ही स्थानीय पार्षदों और युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों ने भी घर-घर दस्तक देकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
इस अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने और राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुँचाने की एक कोशिश है।

भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति और इस गर्मजोशी ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा का यह स्थापना दिवस बिलासपुर के पश्चिम मंडल में एक नई ऊर्जा लेकर आया है।
बिलासपुर- राष्ट्र चेतना लिए हृदय में, अभियान हमारा जारी है।” इसी संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बिलासपुर में युवा मोर्चा ने जनसंपर्क का एक बड़ा मोर्चा खोला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के चप्पे-चप्पे पर पहुँचकर युवाओं और नव-मतदाताओं में जोश भरने का काम किया है।
बिलासपुर शहर के पश्चिम मंडल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखा गया। भाजयुमो द्वारा तीन प्रमुख अभियान हॉस्टल संपर्क, युवा संपर्क और हितग्राही संपर्क एक साथ चलाए गए।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्रों और पहली बार वोट देने जा रहे नव-मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना रहा। कार्यकर्ताओं ने न केवल उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया, बल्कि मिठाई खिलाकर और *अभिनंदन पत्र*