{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
बिलासपुर- बिलासपुर की जनता के लिए आज एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर के बहुप्रतीक्षित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाठा के विस्तार को अब सुपरफास्ट रफ्तार मिलने वाली है। लंबे समय से अटकी 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का हस्तांतरण आज जिला प्रशासन को कर दिया गया है। इस जमीन के मिलने के साथ ही अब एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने का रास्ता साफ हो गया है।

आज का दिन बिलासपुर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय, जबलपुर के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

अब एयरपोर्ट के पास कुल 646.8 एकड़ भूमि उपलब्ध है।
4C श्रेणी उन्नयन: इस जमीन के मिलने से रनवे का विस्तार संभव होगा, जिससे बड़े विमान (Airbus/Boeing) आसानी से लैंड कर सकेंगे।
कनेक्टिविटी: 4C श्रेणी में अपग्रेड होने के बाद बिलासपुर सीधे देश के महानगरों से हवाई मार्ग के जरिए जुड़ सकेगा।

जमीन हस्तांतरण की इस प्रक्रिया के दौरान सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे जिनमें सेना की ओर से कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि और लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह।
रक्षा संपदा विभाग: डीईओ जबलपुर मोहम्मद शाद आलम।
प्रशासन की ओर से: एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल और एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी।
इस विस्तार के बाद न केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में उभरेगा। जिला प्रशासन अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है।

