बिलासपुर में आज कोडविद्या इंडिया प्रा. लि. द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सहयोग से SECL की वसंत विहार कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में ‘आइडियाथॉन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन “माई स्कूल माई स्टार्टअप” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में चयनित शीर्ष 10 टीमों ने अपने नवोन्मेषी (Innovative) स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अनेक रोबोट और प्रोटोटाइप के माध्यम से व्यावहारिक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
मूल्यांकन के बाद मुख्य अतिथि बिरंची दास (निदेशक – मानव संसाधन, SECL) ने विजेताओं की घोषणा की और उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की,
प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए के डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच’ स्टार्टअप आइडिया, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपए ‘एआई शिक्षकों वाला ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म’, तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए ‘न्याय मित्र’ – आम लोगों की कानूनी समस्याओं के समाधान हेतु वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म,
“स्कूली शिक्षा में तकनीक और कौशल”
यह परियोजना SECL के सहयोग से उनके अंतर्गत आने वाले सभी 9 डीएवी स्कूलों में संचालित की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, वित्तीय साक्षरता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स तथा उद्यमिता (Entrepreneurship) जैसे विषयों में व्यावहारिक शिक्षा दी जा रही है।
बिरंची दास (निदेशक – HR, SECL): “बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। देश में नवाचार और नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।”
शिवराम (संस्थापक, कोडविद्या): “इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ ‘जॉब सीकर’ नहीं, बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ बनाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट की सोच को धरातल पर उतारने का प्रयास है।”
के. पार्थिपैन (प्राचार्य, डीएवी वसंत विहार): उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोबोट और प्रोटोटाइप की सराहना की और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरंची दास जी , विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ सेठी जी (महाप्रबंधक – कल्याण, SECL) और निकेल सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक – HR, SECL) उपस्थित रहे। अंत में कोडविद्या के प्रोजेक्ट मैनेजर चैतन्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

