बिलासपुर- खबरों के जरिए हमेशा समाज की आवाज उठाने वाले पत्रकारों ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में बिलासपुर प्रेस क्लब में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में हमारे उन पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जो दिन-रात अपनी व्यस्त दिनचर्या और खबरों की भागदौड़ के बीच समाज सेवा में भी आगे रहते हैं। इस शिविर के दौरान पत्रकारों ने स्वेच्छा से करीब 40 यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

इस नेक काम में ‘साईं ब्लड एंड कंपोनेंट्स सेंटर’ के संचालक सुदर्शन सिंह राजपूत और उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की पूरी व्यवस्था संभाली।
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा और उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व हेलमेट और नेक बेड देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”

“रक्तदान के साथ-साथ इस शिविर में एक और सराहनीय पहल देखने को मिली। यहाँ उपस्थित लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया,

साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पत्रकारों को हेलमेट भी वितरित किए गए। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।

