बिलासपुर रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और सराहनीय कदम बढ़ाया है। ‘VolunTeens Bilaspur’ के विशेष सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में एक भव्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के 140 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने कहा, “सफलता पाने के लिए केवल सुविधाओं का होना काफी नहीं है, बल्कि मेहनत, अनुशासन और पढ़ने की सच्ची इच्छाशक्ति सबसे ज्यादा जरूरी है। छात्र अपने सपनों को बड़ा रखें और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें। रोटरी परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा है।”
इस दौरान समाज सेवा का एक और अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला, जब रोटेरियन पियूष गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल बच्चों को अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव और रोटेरियन साजिद वनक सहित स्कूल के शिक्षकगण, VolunTeens की टीम तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

