बिलासपुर- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बिलासपुर इकाई द्वारा जिला प्रबंध कार्यकारिणी एवं ब्लॉक प्रबंध कार्यकारिणी (मस्तूरी एवं बिल्हा) के समस्त पदाधिकारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह बैठक आगामी 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे स्थान- महत बाड़ा गुरुद्वारा, बिलासपुर में आयोजित होगी। जिला अध्यक्ष डी. एल. डहरिया के आदेशानुसार जारी इस सूचना में संगठन के सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
संगठन विस्तार- समाज के संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने पर गहन चर्चा। संगठन चुनाव एवं मनोनयन- विकासखंड तखतपुर एवं कोटा के संगठन के चुनाव और नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर निर्णय। 15 बिंदुओं का प्रचार-प्रसार- समाज हित में 15 बिंदुओं को लागू कराने हेतु तहसील स्तर, अठगवां स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति।
प्रकोष्ठों का गठन- जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिक्षा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और साहित्य प्रकोष्ठ का गठन करना।
प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी में सहभागिता- प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को सतनाम धर्मशाला (मड़वा गिरौदपुरी) में आयोजित संगोष्ठी व कार्यशाला में भागीदारी पर विचार! अध्यक्ष की अनुमति से समाज हित से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा किया जाएगा।
सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष डी. एल. डहरिया ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाएं।

