बिलासपुर- इंशानियत कि सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है, इसी संदेश को धरातल पर उतार रही है जगत गुरु संत रामपाल महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम से उन परिवार के जीवन में आशा की किरण जगाई है, जो घोर अभाव और बीमारी की मार झेल रहे थे!
संत रामपाल महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से देशभर में जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र में कई जरूरतमंद परिवारों को जीवनोपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई।

सरकंडा के इमली भाटा क्षेत्र निवासी दिलीप विश्वकर्मा (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगदीश विश्वकर्मा, एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनके दाहिने पैर की हड्डी तीन स्थानों से टूट गई। उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका है। आर्थिक व पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें अपने बच्चे को कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद देना पड़ा। वर्तमान में वे अपनी बुजुर्ग माता के साथ कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।
ऐसे समय में 11 मार्च 2026 को अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत उन्हें पहली बार निशुल्क खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं।

इसी क्षेत्र के निवासी संजय वैद (35 वर्ष), पिता गुलाब वैद, पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित हैं और अपने चार सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ थे। उन्हें इस मुहिम के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई। संजय वैद के परिवार को 1 फरवरी 2026 एवं 11 मार्च 2026 को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद्य सामग्री, घरेलू गैस सिलेंडर रिफिलिंग, दो प्लास्टिक कुर्सियां, टॉयलेट चेयर, परिवार के सदस्यों के लिए दो-दो जोड़ी कपड़े तथा दवाइयां प्रदान की गईं।

इसी क्रम में सरकंडा जोरापारा निवासी कविता महंत को सातवीं बार जीवनोपयोगी सामग्री प्रदान की गई। वहीं इसी क्षेत्र के विजय सोनार, जिनकी कमर टूटने के कारण वे असहाय जीवन जी रहे हैं तथा उनकी पत्नी भी उनका साथ छोड़ चुकी है, अपनी तीन बेटियों के साथ कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी बेटियां भीख मांगने को मजबूर थीं। ऐसे में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से पिछले छह महीनों से इस परिवार को छठवीं बार राशन एवं कपड़ों सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बुनियादी आवश्यकताएं पहुंचाना है।
इस मुहिम का संदेश है—
“रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान हर जरूरतमंद को देगा कबीर भगवान।”

इस अभियान के अंतर्गत संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी देशभर में गरीब, असहाय, बुजुर्ग, रोगियों एवं बेसहारा लोगों की सहायता कर रहे हैं। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़, महामारी एवं अन्य संकट के समय राहत कार्य, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान तथा दहेज मुक्त विवाह जैसे सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं।
संत रामपाल महाराज के लाखों अनुयायी उनके मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक शिक्षाओं के आधार पर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के इन कार्यों को पूरे देश में संचालित कर रहे हैं।

