नवरात्रि के पावन पर्व पर बिलासपुर के अशोक नगर रोड में ‘सीजी रास गरबा’ का भव्य आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को होने जा रहा है। प्रेसवार्ता में आयोजक राहुल साहू, अभिलाष पांडे और स्नेहा थवाइत ने आयोजन के पोस्टर और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।
“आयोजन स्थल / तैयारी का दृश्य”
लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रहे इस उत्सव को इस बार बिरकोना बायपास स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने करीब चार एकड़ के विशाल परिसर में तैयार किया जा रहा है, जहाँ 20 हजार श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों की क्षमता रखी गई है।
“कलाकार / सेलिब्रेटीज़ फोटो – अंकिता सोन व पूजा गौर”
दो दिवसीय इस आयोजन में मुख्य आकर्षण के रूप में 11 अक्टूबर को मिस फेमिना इंडिया छत्तीसगढ़ अंकिता सोन और 12 अक्टूबर को टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम अभिनेत्री पूजा गौर शामिल होंगी।
“आयोजन का मुख्य उद्देश्य”
पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परिधानों को बढ़ावा देना है। लाइव बैंड की धुन पर भक्ति गीतों के साथ गरबा होगा, जिसमें अश्लील गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
“सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था”
150 से अधिक वॉलंटियर्स, 5 प्रवेश द्वार, अलग-अलग वाहन पार्किंग, मेडिकल टीम और महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन जैसी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। पास ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ग्रुप, कपल और फैमिली श्रेणी में उपलब्ध हैं।

