भिलाई- क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई में कल यानी 23 अप्रैल से टी-20 प्रतियोगिता का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में ‘बिलासपुर ब्लू’ की टीम अपने खिलाड़ियों के जोश और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस बार बिलासपुर ब्लू की कप्तानी की जिम्मेदारी “मोहम्मद इरफान” को सौंपी गई है, जबकि “वासुदेव बरेठ” उपकप्तान के रूप में टीम को मजबूती देंगे। टीम चयन में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।

“इम्तियाज़ खान:- टीम के ‘एक्स-फैक्टर”
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सबसे ज्यादा चर्चा टीम के स्टार ऑलराउंडर “इम्तियाज़ खान” की हो रही है।
गेंदबाजी:- अपनी सटीक लेफ्ट हैंड बॉलिंग से विरोधियों को चकमा देने में माहिर हैं।
बल्लेबाजी:- निचले क्रम में आकर टीम के लिए उपयोगी रन बनाने की क्षमता।
फील्डिंग:- मैदान पर अपनी चुस्ती-फुर्ती से रन रोकने और शानदार कैच पकड़ने के लिए मशहूर है।
टीम मैनेजमेंट ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि इम्तियाज़ का ‘मैच जिताऊ’ प्रदर्शन बिलासपुर को खिताब के करीब ले जाएगा,

“ग्रुप समीकरण और मुकाबला”
बिलासपुर ब्लू को ग्रुप-C में जगह मिली है। यहाँ उनका सामना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके ग्रुप में अन्य तीन धुरंधर टीमें शामिल हैं:-1. कवर्धा, 2. बस्तर, 3. कोरिया,
“मैच शेड्यूल (स्थान: सेक्टर-10, भिलाई)”
तारीख | विपक्षी टीम |
23 अप्रैल | बनाम कवर्धा (पहला मैच) |
24 अप्रैल | बनाम बस्तर |
25 अप्रैल | बनाम कोरिया |
बिलासपुर ब्लू की टीम बुधवार को भिलाई के लिए रवाना हो जाएगी। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि इरफान की सेना इस बार मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करेगी और ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

