बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले ‘जनगणना प्रशिक्षण’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है,गवर्नमेंट एंप्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम बताया है।

दरअसल, 14 अप्रैल को पूरा देश बाबा साहब की जयंती को गौरव और सामाजिक न्याय के संकल्प दिवस के रूप में मनाता है। लेकिन प्रशासन द्वारा इसी दिन जनगणना प्रशिक्षण आयोजित किए जाने के फैसले ने तूल पकड़ लिया है। आज प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष बसंत जांगड़े की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,

अध्यक्ष बसंत जांगड़े ने कहा कि 14 अप्रैल (आंबेडकर जयंती) को शासकीय प्रशिक्षण का आयोजन, यह निर्णय प्रशासनिक संवेदनशीलता के खिलाफ है और समाज की भावनाओं को आहत करता है,
प्रशिक्षण की तिथि को तत्काल प्रभाव से बदलकर नई तिथि घोषित की जाए, सकारात्मक निर्णय न होने पर संगठन व्यापक आंदोलन करेगा।

इस दौरान प्रांतीय सचिव राधेश्याम टंडन, मीडिया प्रभारी हेमंत सूर्यवंशी, शिव जोशी, मनोज कुर्रे समेत कई आंबेडकरवादी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि भविष्य में महापुरुषों के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण दिवसों की गरिमा का ध्यान रखा जाए और ऐसे दिनों पर शासकीय कार्यक्रमों से बचा जाए, अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या रुख अपनाता है और क्या कल होने वाले इस प्रशिक्षण की तिथि बदली जाएगी? इस खबर पर हमारी नज़र बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ की तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ!

