मुंगेली- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन विस्तार और मजबूती के लिए नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अनुशंसा पर नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें तारन टंडन को मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
“शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार”
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए तारन टंडन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

“उन्होंने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया”
मल्लिकार्जुन खड़गे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
राहुल गांधी जी (नेता प्रतिपक्ष)
सचिन पायलट जी (छत्तीसगढ़ प्रभारी)
दीपक बैज जी (प्रदेश अध्यक्ष)
भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री)
गुरु रुद्र कुमार जी (जिला प्रभारी)
घनश्याम वर्मा जी (जिला अध्यक्ष)
साथ ही उन्होंने संगठन प्रभारी आलोक सिंह, मुंगेली प्रभारी प्रेमचंद जायसी और सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
‘अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएंगे कांग्रेस की रीति-नीति’
नवनियुक्त सचिव तारन टंडन ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मैं तन-मन-धन से पार्टी की सेवा के लिए समर्पित हूँ। मेरा मुख्य लक्ष्य कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और राहुल गांधी जी के मिशन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
इस नियुक्ति से मुंगेली जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और समर्थकों ने टंडन जी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

