बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (H5N1) के संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिला पुलिस मुखिया रजनेश सिंह ने खुद कमान संभालते हुए जिले के सभी थानों और चौकियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि इस भीषण संकट से समय रहते निपटा जा सके।

“पुलिस कप्तान के कड़े निर्देश”
बर्ड फ्लू की दस्तक की खबर मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्म संचालकों से संपर्क करें और सुरक्षा उपायों को लेकर उन्हें जागरूक करें।

“ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर कार्रवाई”
SSP के निर्देशों का असर आज ग्रामीण इलाकों में साफ देखने को मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
“चौकी जूनापारा में अहम बैठक”
आज चौकी जूनापारा में एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जहाँ चौकी प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र के लगभग 15 पोल्ट्री फार्म संचालकों और मुर्गा विक्रेताओं की मीटिंग ली। इस बैठक में संचालकों को बर्ड फ्लू के गंभीर लक्षणों और उससे बचाव के तरीके विस्तार से बताए गए।
“पुलिस प्रशासन ने संचालकों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है”
सीधा संपर्क: पक्षियों और मुर्गियों के सीधे संपर्क से बचें।
सुरक्षा उपकरण: काम के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क और ग्लव्स का उपयोग करें।
हाइजीन: नियमित अंतराल पर हाथों को साबुन से धोते रहें।
खान-पान: कच्चा दूध और कच्चे मांस के सेवन से परहेज करें।चिकित्सा सहायता: किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें।
जूनापारा चौकी में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख संचालक जैसे संतोष मरकाम, नारायण जायसवाल, गंगाराम साहू, और नरेश कुमार पोर्ते सहित भारी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे। संचालकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और प्रशासन के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बिलासपुर पुलिस की यह सक्रियता बताती है कि प्रशासन केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जन-स्वास्थ्य के प्रति भी कितनी सजग है। पुलिस से लोगों से अपील कि है अफवाहों से बचें और पुलिस व प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन्स का पालन करें।

