बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के काठाकोनी लाखासार पहुंचे। हेलीपैड पर उतरते ही मुख्यमंत्री का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरे की सबसे बड़ी खबर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधाम योजना’ के शुभारंभ से जुड़ी है, जिसे अब एक नया और पवित्र नाम मिल गया है।

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने योजना के नाम में ‘सुरभि’ शब्द जोड़ने की स्वीकृति दी है। अब प्रदेश के सभी गोधाम ‘सुरभि गोधाम’ के नाम से पहचाने जाएंगे।

हेलीपैड पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला समेत भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर सीएम का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिले का पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।

‘सुरभि गोधाम’ योजना के जरिए राज्य सरकार गौ-वंश के संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की तैयारी में है। लाखासार से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

