बिलासपुर- बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी संगठन में कसावट लाने और युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपने के क्रम में भाजपा जिला बिलासपुर (शहर) ने अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों में तेजी ला दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के कुशल मार्गदर्शन में सिरगिट्टी मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

“वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नियुक्तियाँ”
संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी और जिला कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष हरीशचंद्र साहू की अनुशंसा पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी श्रीवास ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की सूची जारी की है।
“किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी”
सिरगिट्टी मंडल – बिल्हा विधानसभा
युवा मोर्चा की इस नई टीम में क्षेत्रीय समीकरणों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है!

मंडल अध्यक्ष- पृथ्वी दिवस, उपाध्यक्ष- अनिल कौशिक , विकास दुबे, महामंत्री आकाश यादव, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी नवीन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी रमन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा!
संगठन को मजबूती देने के लिए सन्नी कौशिक, बालाराम साहू, प्रेमकिशोर यादव और नंदकुमार नेताम को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं आर्यन पाण्डेय को सह-कोषाध्यक्ष, मोहन अवस्थी को कार्यालय सह-प्रभारी, रोहन शेण्डे को सोशल मीडिया सह-प्रभारी और प्रमोद नायक को प्रचार-प्रसार प्रभारी बनाया गया है।
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर विशेष फोकस
संगठन ने कृष्णा कश्यप को ‘मन की बात’ प्रभारी की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री के संवाद को जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिल्हा विधानसभा और सिरगिट्टी मंडल में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भाजपा संगठन के निर्देशों पर सिरगिट्टी मंडल (बिल्हा) के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष पृथ्वी श्रीवास के नेतृत्व में युवाओं की एक सशक्त टीम तैयार की गई है जो आगामी चुनावों और संगठन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार हैं!

