बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगामी समय के लिए अपनी युवा टीम को और भी मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर से एक खबर सामने आ रही है। संगठन के प्रति निष्ठा और छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले अंकित पाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने स्कूल के दिनों से ही छात्र राजनीति में कदम रखा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से छात्र हितों की आवाज उठाई। एबीवीपी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से लेकर बिलासपुर नगर उपाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों पर रहकर उन्होंने अपनी संगठनात्मक क्षमता का लोहा मनवाया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष – भाजयुमो सिरगिट्टी तिफरा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – ABVP, पूर्व जिला विशेष आमंत्रित सदस्य – भाजयुमो भी रह चुके हैं, उन्हें बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का करीबी समर्थक माना जाता है। भाजयुमो सिरगिट्टी तिफरा मंडल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी के जमीनी कार्यों में जो मेहनत की, उसी का परिणाम है कि आज उनका कद बढ़ाकर उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी बेबाक शैली और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाने वाले अंकित पाल केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों में भी हमेशा तत्पर रहते हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ संगठन के लिए मजबूत साबित हो सकती है, अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व और विधायक धरमलाल कौशिक का आभार करता हूँ, पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए मैं सरकार की नीतियों और संगठन की विचारधारा को अंतिम छोर के युवा तक पहुँचाने का काम करूँगा।
बीजेपी का यह कदम साफ संदेश देता है कि पार्टी अब उन चेहरों को आगे ला रही है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और जिनकी पकड़ युवाओं पर मजबूत है। देखना होगा कि युवाओं के आगे आने से आगामी समय में बिलासपुर भाजयुमो की गतिविधियों में कितनी तेजी आती है।

