बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 4 में विकास कार्यों को तेजी मिलने जा रही है। स्थानीय विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा पर शासन द्वारा विभिन्न अधोसंरचनात्मक और जनसुविधा कार्यों के लिए ₹573.57 लाख (5.73 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
“परिसीमन के बाद उपेक्षित क्षेत्रों में लौटेगी रौनक”
नगर निगम बिलासपुर के परिसीमन के दौरान शहर से लगे कई ग्रामीण क्षेत्रों जैसे सकरी, उसलापुर और अमेरी को निगम सीमा में शामिल किया गया था। हालांकि, शामिल किए जाने के बाद भी इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचों का विस्तार धीमी गति से चल रहा था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने शासन स्तर पर प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप अब क्षेत्र में सड़क, नाली, सौंदर्यीकरण और सामुदायिक भवनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
राशि स्वीकृति पर वार्ड 3 की पार्षद किरण राजेंद्र टंडन एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह क्षेत्र के लिए एक ‘विकास पुरुष’ की भांति कार्य कर रहे हैं और जनता की ज़रूरतों को समझकर लगातार काम करा रहे हैं।
“वार्ड-वार विकास कार्यों का विवरण (24 स्वीकृत कार्य)”
वार्ड क्रमांक 01 (कुल ₹75 लाख)
स्वामी विवेकानंद प्रतिमा: स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडस्टल निर्माण कार्य — ₹25 लाख
सकरी मुक्तिधाम: शंकरा रोड स्थित मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन — ₹50 लाख
वार्ड क्रमांक 02 (कुल ₹87 लाख)
अब्दुल कलाम नगर: अजय चावड़ा के घर से विष्णु मिश्रा के घर तक 60 मीटर RCC नाली — ₹8 लाख
अशोक तिवारी के घर से: जितेंद्र दुबे के घर तक 200 मीटर RCC नाली — ₹18 लाख
बटालियन रोड: शिव बघेल के घर से भास्कर के घर तक 100 मीटर RCC नाली — ₹10 लाख
नेहरू सिटी: सामुदायिक भवन से रत्ना पाण्डेय के घर तक 100 मीटर RCC नाली — ₹10 लाख
रत्ना पाण्डेय के घर से: रेनू गुप्ता के घर तक 70 मीटर RCC नाली — ₹7 लाख
इंद्रा कॉलोनी (कार्य 1): संगीता सिंह के घर से संतोष प्रसाद तिवारी के घर तक 200 मीटर CC रोड — ₹15 लाख
इंद्रा कॉलोनी (कार्य 2): खम्बानी बघेल के घर से सविता मिश्रा के घर तक 200 मीटर CC रोड — ₹12 लाख
वार्ड क्रमांक 03 (कुल ₹341.57 लाख)
शिव नगर उसलापुर: RCC नाली एवं CC रोड निर्माण — ₹70 लाख
सर्वसुविधायुक्त भवन: वृहद भवन निर्माण कार्य — ₹100 लाख
अंबेडकर नगर: विभिन्न स्थानों पर CC सड़क निर्माण — ₹33.40 लाख
साईं नगर (मेन रोड): शिव के घर से 300 फीट तक CC रोड एवं नाली निर्माण — ₹30 लाख
कांटीहार उसलापुर: CC रोड निर्माण कार्य — ₹30 लाख
प्रकृति विहार उसलापुर: CC रोड निर्माण — ₹19.33 लाख
आनंद नगर अमेरी (300 मीटर): पवन पाण्डेय के घर से चेलक जी के घर तक CC रोड व नाली — ₹40 लाख
साईं नगर (सामुदायिक भवन): नवीन निर्मित सामुदायिक भवन में ग्राउंड एवं शौचालय निर्माण — ₹10 लाख
आनंद नगर अमेरी (मानू पाण्डेय घर से): आनंद किराना स्टोर्स तक CC रोड व नाली — ₹6 लाख
साईं नगर (कांटीदार बस्ती): राजू के घर से रोशन के घर तक CC रोड — ₹5.84 लाख
आनंद नगर अमेरी (धीरज गर्ग घर से): ईश्वर प्रसाद के घर तक 25 मीटर CC रोड व नाली — ₹4 लाख
वार्ड क्रमांक 04 (कुल ₹70 लाख)
गोकुल नगर (नाली व अन्य कार्य): नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्य — ₹22 लाख
गोकुल नगर (स्कूल मार्ग): देवांगन के घर से लिटिल एंजल स्कूल तक 300 मीटर CC रोड व नाली — ₹21 लाख
गोकुल नगर (चौहान किराना): मेन रोड से चौहान किराना दुकान तक CC रोड — ₹14 लाख
गोकुल नगर (यादव गुलजी घर से): शिव जायसवाल के घर तक CC रोड व नाली — ₹13 लाख
संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ द्वारा 573.57 लाख रुपये की इस प्रशासनिक स्वीकृति से बिलासपुर नगर निगम के इन चारों वार्डों में पेयजल, जल निकासी, आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी लंबे समय से लंबित मांगें पूरी होंगी।

