बिलासपुर के होटल टोपाज में विद्या नगर महिला ग्रुप द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, पारंपरिक स्वागत, मनोरंजक गेम्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा यह कार्यक्रम सभी के लिए बेहद यादगार रहा।
शशि सिंह सिसोदिया, आरती द्विवेदी और प्रियंका शर्मा के संयुक्त प्रयास से सफल आयोजन। पारंपरिक स्वागत: ढोल-नगाड़ों और तिलक के साथ सदस्यों का आत्मीय स्वागत; बुजुर्गों का विशेष सम्मान। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां साधना झा द्वारा शिव स्तुति, भजन, डांस और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद।
विशेष उपहार: सभी महिलाओं के लिए एक जैसी साड़ियां, रिटर्न गिफ्ट्स और मल्टीकलर छतरियों का वितरण।
“प्रतियोगिता परिणाम”
“रोमांचक गेम्स विजेता”
प्रथम- प्रियंका शर्मा
द्वितीय- राखी मोदी
तृतीय- शिल्पी
चतुर्थ- प्रिया ताम्रकर
पंचम- सयुक्ता सिंह
“सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता”
प्रथम (सावन सुंदरी): शशि सिंह सिसोदिया
द्वितीय- राखी मोदी
तृतीय- आराधना द्विवेदी
सावन के पवित्र महीने में बिलासपुर का विद्या नगर महिला ग्रुप भक्ति और परंपरा के रंगों में सराबोर नजर आया। होटल टोपाज में आयोजित इस सावन उत्सव की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की विधिवत स्तुति और पूजा-अर्चना के साथ हुई। शशि सिंह सिसोदिया, आरती द्विवेदी और प्रियंका शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं एक जैसी खूबसूरत साड़ियों में नजर आईं। कार्यक्रम में ढोल की थाप और तिलक लगाकर पारंपरिक अंदाज में सदस्यों का स्वागत किया गया। साधना झा की शिव स्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिसके बाद महिलाओं ने भजन, डांस और मजेदार गेम्स का जमकर लुत्फ उठाया।
रोमांचक गेम्स में प्रियंका शर्मा ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया, वहीं राखी मोदी दूसरे और शिल्पी तीसरे स्थान पर रहीं। उत्सव का मुख्य आकर्षण रही ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता, जिसमें शशि सिंह सिसोदिया ने ‘सावन सुंदरी’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि राखी मोदी दूसरे और आराधना द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट्स और रंग-बिरंगी छतरियां भेंट की गईं। कार्यक्रम का समापन आरती द्विवेदी द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। भक्ति, उत्साह और एकजुटता से भरा यह आयोजन विद्या नगर ग्रुप के लिए एक यादगार लम्हा बन गया।

