बिलासपुर/बिल्हा- “प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज” ब्लॉक इकाई – बिल्हा (जिला बिलासपुर) के गठन के उपरांत समाज की पहली एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से गुरु घासीदास गुरुद्वारा, शनिचरी बाजार बिल्हा में आयोजित होगी।

इस बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ व युवा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
“प्रमुख बिंदु एवं बैठक का उद्देश्य”
बैठक के दौरान समाज के विकास और संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी,
“संगठन विस्तार एवं शपथ ग्रहण”
नवचयनित पदाधिकारियों का सामान्य परिचय, संगठन की रीति-नीति, अनुशासन, पदीय दायित्वों के निर्वहन और शपथ ग्रहण पर विशेष चर्चा।
“सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास”
शिक्षा के प्रसार, गुणवत्ता में सुधार, समाज को संगठित करने तथा युवाओं व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
“सामाजिक नीतियां”
नशामुक्ति, कुरीतियों का उन्मूलन, सामाजिक एकीकरण हेतु 15 बिंदुओं को लागू करना, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक धरोहरों का प्रचार-प्रसार।
“रोजगार एवं समन्वय”
स्वरोजगार/रोजगार के अवसर बढ़ाना और समाजहित में सरकार व प्रशासन के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करना।
“बैठक में उपस्थित होने वाले प्रमुख पदाधिकारी” वरिष्ठ प्रकोष्ठ (जिला बिलासपुर),
सत्येन्द्र खूंटे जी (प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य)
दिनेश लहरे जी (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ)
कमल डहरिया जी (जिला संरक्षक)
डी. एल. डहरिया जी (जिला अध्यक्ष, बिलासपुर)
एल.पी. जोगी जी (जिला सचिव, बिलासपुर)
जी.पी. भास्कर जी (जिला प्रवक्ता, बिलासपुर)
ऊषा भास्कर जी (जिला उपाध्यक्ष, बिलासपुर)
सी. डी. लहरे जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य)।
युवा प्रकोष्ठ (जिला बिलासपुर)
महेन्द्र भारद्वाज जी (जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ)
सरस्वती कोसरिया जी (जिला उपाध्यक्ष)
जितेन्द्र कुर्रे जी (जिला उपाध्यक्ष)
मुकेश जांगड़े जी (जिला सचिव)
अमित पाटले जी ( जिला मीडिया प्रभारी)
“आयोजक”
राजकुमार पाटले (ब्लाक अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रकोष्ठ बिल्हा)
दीपक सोनी (ब्लाक अध्यक्ष, बिल्हा युवा प्रकोष्ठ)।
इस दौरान सतनामी समाज के राज महंत अधिकारी कर्मचारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहेंगे शामिल।

