बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ (जिला शाखा बिलासपुर) की नई जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में संपन्न हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

पुनर्गठित कार्यकारिणी में कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष और शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ में कलेक्ट्रेट की जूही सोम को जिला सचिव और प्रांतीय कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग के सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार संभालते ही लिपिक वर्ग के हितों और संघ की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस बैठक में प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमन्त यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जयसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी और रूपेंद्र बंजारे समेत बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी मौजूद रहे।

