बिलासपुर- ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष शिव मंगल जी के कर-कमलों द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के अभूतपूर्व त्याग व बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोनल सचिव प्रभात पासवान ने कहा कि आज का दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिनके संघर्षों की बदौलत हम आजाद भारत में स्वाभिमान से जी रहे हैंउन्होंने सभी से समानता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हम“शहीदों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे, संविधान और देश की एकता को सदैव मजबूत बनाएँगे।”

कार्यक्रम का समापन जय हिंद, जय भारत और ‘जय संविधान’ के बुलंद नारों के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में एसोसिएशन के अनेक सदस्य एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

