बिलासपुर- बिलासपुर प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्यों के परिवारों में हाल के दिनों में हुए दुःखद निधन पर शुक्रवार को प्रेस क्लब परिवार शोक में डूबा नजर आया। दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

“परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”
इस शोक सभा में प्रेस क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर दिवंगत आत्माओं को याद किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार रुद्राक्ष गोस्वामी के पूज्य पिता स्वर्गीय डॉ. लखन गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश मदने की बहन स्वर्गीय गीता मदने, वरिष्ठ पत्रकार जनाब असद पप्पी जुँजानी की माता मरहूम सादिका इफ्तेखार, और वरिष्ठ पत्रकार जनाब राजा (सुलेमान) खान की माता मरहूम राज बी. बेगम को सादर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
“ईश्वर से की गई शांति की प्रार्थना”
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित जनों ने भगवान श्रीहरि नारायण के श्रीचरणों में दिवंगतों को स्थान मिलने और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। प्रेस क्लब की ओर से सभी पत्रकार साथियों से अपील की गई कि वे संकट की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े रहें।

“वरिष्ठ पत्रकार और पदाधिकारी रहे मौजूद”
इस दुःखद अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
शोक सभा में मुख्य रूप से
पदाधिकारी- सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी।
वरिष्ठ सदस्य व पूर्व पदाधिकारी-पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव।

“वरिष्ठ पत्रकारगण”
राजेश दुआ, दिलीप अग्रवाल, हीरा वैष्णव, सालिकराम साहू, अमित पाटले, राकेश मिश्रा, पवन सोनी, संतोष श्रीवास, तीरथ लहरे, संतोष मिश्रा, विजय दुसेजा, नारायण नोनिया, सन्नू श्रीवास, प्रवीण ठाकुर, विकल्प तललवार, मोहम्मद जफर, प्रियंका सिंह,अमन सिंह, राहुल ठाकुर,अमन पांडे, राकेश खरे, संतोष मिश्रा, शेख असलम, टीआर लहरे, जिलाउल्लाह खान, सतीश बाटवे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

