बिलासपुर- मस्तूरी विकासखंड के शिव शक्ति मंगलम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की एक दिवसीय अहम बैठक रविवार (31 मई) को संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करना और सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिला अध्यक्ष धरमदास डहरिया ने मनोनयन चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई, जबकि मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष (युथ) दिनेश लहरें ने किया।

“मस्तूरी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषित (पदाधिकारियों की सूची)”
बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और महिला समिति के अध्यक्ष व अन्य पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया:
वरिष्ठ प्रकोष्ठ:
संरक्षक:राज महंत जेपी कोसले
अध्यक्ष:मनोहर कुर्रे
उपाध्यक्ष:परमेश्वर सुमन, गोफेलाल भार्गव, संजय राय
सचिव:प्रमेंद्र गेंदले
कोषाध्यक्ष:जी तुकाराम भार्गव
सहसचिव:विनय धीरज
मीडिया प्रभारी:राम गोपाल भार्गव
प्रवक्ता:उदय भार्गव

“युवा प्रकोष्ठ”
ब्लॉक अध्यक्ष:आशीष बर्मन
उपाध्यक्ष:नीतीश बंजारे, नरेंद्र बर्मन, विजय कुमार
सचिव: योगेश कुमार भारती
सहसचिव:स्वराज सुमन
कोषाध्यक्ष:मनोज राय
मीडिया प्रभारी:अजय कुमार चंद्रसेन

“कुरीतियों को छोड़ सादगी अपनाने का संदेश: प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले”
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और नियम साझा किए:
धार्मिक एकरूपता: सामाजिक कार्यक्रमों की शुरुआत गुरु घासीदास जी की आरती (जैसे- पहली आरती जगमग ज्योति) से हो। प्रत्येक सोमवार को जैतखाम या मंदिर में सामूहिक गुरु वंदना अनिवार्य हो। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई जाए।
वेशभूषा और आयोजन: सामाजिक कार्यक्रमों में सफेद वस्त्र धारण करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रमों में केवल सतनाम भजन, पंथी और चौका आरती होगी; फूहड़ नाच-गाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
नशामुक्ति: किसी भी सामाजिक आयोजन में मांस-मदिरा का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
विवाह संस्कार में बदलाव: आदर्श विवाह को बढ़ावा दिया जाए। शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नियम तय किए गए— घर देखने के लिए अधिकतम 11 लोग, सगाई में 21 लोग और बारात में अधिकतम 101 लोग ही शामिल हों। बारात शाम 4-5 बजे तक पहुंचे, 7 बजे तक पाणिग्रहण, 8 से 11 बजे तक प्रीतिभोज और रात 12 बजे तक विदाई हो जाए। गांठ छोड़ाई की राशि ₹1100 तय की गई है और जूता छुपाई की रस्म पूरी तरह वर्जित रहेगी।

मृत्यु संस्कार में सुधार: कफन का कपड़ा सिर्फ परिवार की ओर से रहेगा, बाकी लोग केवल आर्थिक सहयोग दें। मृत्यु भोज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, बहुत जरूरी होने पर सामर्थ्य अनुसार सादा भोजन कराया जाए।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय: समाज की लड़कियों का अन्य समाजों में स्वीकार न किया जाना एक गंभीर समस्या है, जिसके निराकरण के उपाय किए जाएंगे। आपसी और विवाह विच्छेद के विवादों का निपटारा कोर्ट-कचहरी के बजाय सामाजिक स्तर पर किया जाएगा। एकजुटता के लिए हर साल वार्षिक आम सभा होगी।
“बिना गलती के 9 महीने जेल में रहा, जीत सत्य की होगी”: मोहन बंजारे।”
प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने अपने 15 मिनट के ओजस्वी उद्बोधन में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, बलौदाबाजार घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने भावुक मन से कहा “बलौदाबाजार आगजनी कांड में प्रशासन ने मुझे मुख्य रूप से दोषी ठहराया, जिसके कारण मैं नौ महीने तक बिना किसी गलती के जेल में रहा। लेकिन मैं हमेशा समाज के विकास और हक के लिए आगे खड़ा रहा हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि अंततः जीत सत्य की ही होगी।”
“पूर्व एसडीओपी लालचंद मोहले का भावभीनी विदाई समारोह”
संध्या काल में इसी स्थल पर मस्तूरी के पूर्व एसडीओपी लालचंद मोहले के लिए एक भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल) आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
उपस्थित जनों ने एसडीओपी लालचंद मोहले को शॉल, पुष्प-माला, बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की और ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर मस्तूरी विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया एवं पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डी एल डहरिया, राजमहंत दशेराम खांडे, जे पी कोसले,दिनेश लहरे सत्येंद्र खूंटे युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेन्द्र भारद्वाज,एच आर मनहर, एम एस डहरिया,जी पी भास्कर ,अमित पाटले बिलासपुर जिला मीडिया प्रभारी ,सुनीता पाटले, आर डी चेलक, सुशील बंजारे सहदेव जोशी अशोक मंडले, सुखनंदन बघेल विजेंद्र रात्री शिवकुमार बंजारे सीडी टंडन उषा भास्कर कौशल सोनी संतोष कुमार,के पी पाटले, नरेंद्र कुमार बर्मन मोहन महिलांगे हेमू भास्कर अलख गेंद्रे, रवि सोनवानी राजू जांगड़े प्रदीप जांगड़े, विमल भारद्वाज जानू टंडन सत्यजीत, तुकाराम भार्गव राजेश डहरिया, योगेश्वर महेश्वरी, इंद्रजीत,प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

