बिलासपुर की पावन धरा से एक बार फिर भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। रामनवमी के शुभ अवसर पर ‘संस्कारधानी’ के 1008 रामभक्त अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में आयोजित यह निःशुल्क यात्रा इस वर्ष अपने तीसरे पड़ाव पर है। आइए जानते हैं क्या है इस पूरी यात्रा का शेड्यूल और तैयारी।
बिलासपुर के पुलिस मैदान से आगामी 25 मार्च को दोपहर 1 बजे 25 मार्च को बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड से अयोध्या धाम के 1008 श्रद्धालुओं का जत्था होगी रवाना!भक्ति का एक अद्भुत नजारा दिखेगा। यहाँ से 25 एसी बसों और 15 कारों का काफिला जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना होगा। यात्रा के संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

“मुख्य आकर्षण और रूट”
पहला पड़ाव: बसें बिलासपुर से अंबिकापुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगी।
संगम स्नान: श्रद्धालु त्रिवेणी संगम की पवित्र डुबकी लगाकर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।
रामलला के दर्शन: 26 मार्च, रामनवमी के पावन दिन ये सभी 1008 भक्त अयोध्या में प्रभु श्री राम के चरणों में शीश नवाएंगे।
“श्रद्धालुओं के लिए जरूरी निर्देश”
समय: 25 मार्च सुबह 10 बजे पुलिस मैदान पहुंचना अनिवार्य।
सभी भक्तों के लिए भगवा वस्त्र धारण करना आवश्यक।
ओरिजनल पावती और आधार कार्ड साथ लाना न भूलें।
नियम: बस इंचार्ज के निर्देशों का पालन अनिवार्य है, आईडी कार्ड पहनना जरूरी होगा।

समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा यह निःशुल्क सेवा लगातार तीसरे वर्ष जारी है। अब तक 2016 भक्त इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और भोजन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बस में एक इंचार्ज तैनात रहेगा ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को कोई असुविधा न हो।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम को ‘भांजा’ माना जाता है। माता कौशल्या की इस धरती से भक्तों का प्रभु राम के प्रति एक आत्मीय रिश्ता है, और यही कारण है कि इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आस्था, अनुशासन और समर्पण का यह अनूठा संगम बिलासपुर की धार्मिक चेतना को एक नई ऊंचाई देगा। अगर आप भी इस यात्रा का हिस्सा हैं, तो समिति द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूर करें।

इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ,ललित पुजारा,त्रिभुवन सिंह, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा,चंद्र किशोर प्रसाद,संजय द्विवेदी, सागर साहू,राजीव अग्रवाल,अजीत पंडित, राकेश राय,उचित सूद, निहारिका त्रिपाठी,सन्नी गिरी, जयदीप घोष,सन्नी गिरी,शौलेन्द्र सिंह,माधव सिंह,नितीन श्रीवास्तव,रुपेश कुशवाहा, विक्की राय, हर्ष सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, अंबिकेश पांडे, ईश्वर यादव, समर्पित जैन, ऋतिक गिरी, त्रिलोकी तिवारी,सनद पटेल, प्रभात चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

