छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में खेल प्रेमियों और फिटनेस के शौकीनों के लिए एक बहुत ही रोमांचक खबर सामने आ रही है। तेज़्ज़ क्लब (Tezzz Club) के तत्वावधान में आगामी 22 नवंबर 2026 को भव्य बिलासपुर मैराथन का आयोजन किया जाने वाला है। इस मैराथन की शुरुआत गांधी चौक मिनी स्टेडियम से होगी।

आयोजकों के मुताबिक, इस मैराथन में कुल चार अलग-अलग कैटेगरी रखी गई हैं, ताकि हर उम्र और वर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकें पहला 3 किलोमीटर, दूसरा 5 किलोमीटर, तीसरा 10 किलोमीटर, और चौथा 21 किलोमीटर का होगा।

खास बात यह है कि इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी को टी-शर्ट और फिनिशर मेडल प्रदान किया जाएगा, इसके अलावा, इस बार शहर में पहली बार अत्याधुनिक ‘टाइमिंग चिप’ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे दिल्ली से आ रही विशेष तकनीकी टीम द्वारा संचालित किया जाएगा—जो अब तक छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में ही देखने को मिली थी।
इस मैराथन में विजेताओं के लिए 1 लाख रुपये तक का कैश प्राइज भी रखा गया है। इस आयोजन का एक और सराहनीय उद्देश्य सामाजिक सहयोग से जुड़ा हुआ है; इस मैराथन से मिलने वाले फंड का कुछ हिस्सा सपना दीदी द्वारा संचालित स्थानीय एनिमल एनजीओ को सहायता के रूप में दिया जाएगा, जो पिछले साल से लगातार जारी है।

दौड़ के समापन के बाद सभी धावकों के लिए विशेष फूड बॉक्सेस और एक शानदार कॉफी पार्टी का भी आयोजन किया गया है।
“रजिस्ट्रेशन की जानकारी”
यदि आप भी इस मैराथन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके पास 19 नवंबर 2026 तक का समय है। रजिस्ट्रेशन बंद होने से पहले आप ‘बिलासपुर मैराथन’ या ‘तेज़्ज़ क्लब’ के इंस्टाग्राम बायो में दिए गए लिंक के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

