बिलासपुर- बिलासपुर स्थित ‘द आनंदा इम्पीरियल’ (The Aananda Imperial) होटल में आगामी शारदोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक प्री-पूजा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होटल प्रबंधन ने दुर्गा पूजा उत्सव के 16वें सफल वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष आयोजनों और थीम की घोषणा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइस प्रेसिडेंट प्रसेनजीत गुहा ठाकुरता ने बताया कि वर्ष 2012 से लगातार माँ दुर्गा का स्वागत किया जा रहा है। इस 16वें वर्ष में शारदोत्सव की विशेष थीम “Aura: The Unseen Resonance” रखी गई है। यह थीम माँ दुर्गा के अदृश्य और सर्वव्यापी आशीर्वाद तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस अवसर पर पंडाल का विशेष सजावट संयोजन सफेद, सुनहरे (गोल्डन) और मैरून रंगों में किया गया है।

“खास खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम”
फलाहारी थाली व स्पेशल मेन्यू: नवरात्रि के दौरान ‘गॉरमेट’ (Gourmet) में विशेष फलाहारी थाली (₹550 + टैक्स) तथा लंच व डिनर के लिए ‘आ ला कार्ट’ (À La Carte) व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
द एम्पायर / बॉल रूम डिनर बुफे: शाम 7:30 बजे से रात 11:00 बजे तक ‘ऑरा: द अनसीन रेजोनेंस’ थीम आधारित डिनर बुफे का आयोजन होगा, जिसमें 50 से अधिक प्रमाणिक बंगाली और अन्य व्यंजन (₹1600 + टैक्स) परोसे जाएंगे।

“पूजा अनुष्ठान एवं तिथियाँ (16 से 21 अक्टूबर 2026)”
षष्ठी (16 अक्टूबर) षष्ठ्याधिकाल्पारंभ और शाम को आमंत्रण व अधिवास।
महा सप्तमी (17 व 18 अक्टूबर): नवपत्रिका प्रवेश, महास्नान, सप्तमी भोग एवं संध्या आरती।
महा अष्टमी (19 अक्टूबर): संधि पूजा, बलिदान और अष्टमी अंजली।

महा नवमी (20 अक्टूबर): नवमी भोग, कुमारी पूजा और महायज्ञ।
विजया दशमी (21 अक्टूबर): अपराजिता पूजा, सिंदूर खेला और पुजो निरंजन (प्रतिमा विसर्जन)।
प्रबंधन ने बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को परिवार सहित इस सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सहर्ष आमंत्रण दिया है।

