बिलासपुर- (17 अगस्त सोमवार) रेल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है अब रेल्वे स्टेशन की पार्किंग में गाड़ियाँ पार्क करने वाले लोगों को वाहनों के रखरखाव, वॉशिंग या स्पेयर पार्ट्स के लिए स्टेशन से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा नॉन-फेयर रेवेन्यू मॉडल के तहत स्टेशन परिसर में ही वाहनों से जुड़ी सहायक सेवाएं (Ancillary Services) शुरू की जा रही हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रायपुर एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य 2030 तक पूरा होने की संभावना है। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर में कार वॉशिंग, रेंटल बाइक और ऑटो केयर सेंटर जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

अक्सर यात्रा पर जाते समय या स्टेशन पहुंचते ही गाड़ी में पंक्चर, गंदगी या स्पेयर पार्ट्स की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पार्किंग परिसर में ही इको-फ्रेंडली कार वॉशिंग, मरम्मत और एसेसरीज की सुविधाएं शुरू की हैं। आइए जानते हैं इस पहल को लेकर रेलवे अधिकारियों का क्या कहना है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग, वॉशिंग एरिया और गाड़ियों की सफाई के दृश्य)
रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आने वाले यात्रियों को अब किफायती दरों पर प्रीमियम सर्विस मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ रेलवे ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
अनुराग सिंह, सीनियर डीसीएम ने BHARAT 18 NEWS को बताया कि”जो टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर पार्क करते हैं, कभी-कभी उन्हें सहायक सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है।
जैसे स्टेशन पहुंचे और गाड़ी पंक्चर हो गई, गाड़ी की धुलाई की जरूरत है या कोई अन्य समस्या है। इसके लिए लोगों को बाहर जाकर भटकना पड़ता था। अब ये तमाम सेवाएं रेलवे परिसर में ही मुहैया कराई जाएंगी।”
“पार्किंग में लगे CCTV कैमरे, रेंटल बाइक और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें”
इस केंद्र पर आउटर कार वॉश मात्र ₹150 और फुल इंटीरियर प्लस आउटर वॉश ₹300 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा हेलमेट, सीट कवर और स्टीयरिंग कवर जैसी एसेसरीज भी पार्किंग एरिया में ही मिलेंगी!
भाजपा नेता व्ही रामा राव अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने BHARAT 18 NEWS से कहा कि इस पूरी योजना में रेल्वे का कोई सीधा वित्तीय निवेश नहीं है। यह सेवा लाइसेंस होल्डर (सर्विस कॉन्ट्रैक्टर) द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे रेलवे को लाइसेंस फीस और रेवेन्यू शेयर के जरिए आमदनी होगी।

बिलासपुर स्टेशन पर इससे पहले रेंटल बाइक सेवा भी शुरू की जा चुकी है, और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शुरुआती चरण में इस मॉडल के रिस्पॉन्स को देखा जा रहा है। यदि यह पहल पूरी तरह सफल रहती है, तो आने वाले समय में इसे अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।
अजय श्रीवास, पार्किंग मैनेजर)
यहाँ एक समय में 70 से 80 गाड़ियों की पर्याप्त पार्किंग क्षमता है। धुलाई के साथ-साथ सीट कवर और हेलमेट जैसी एसेसरीज भी दी जा रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि वाहनों की निगरानी रखी जा सके।

