महासमुंद- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की महासमुंद जिला इकाई का निर्वाचन कार्यक्रम स्थानीय साहू सदन (बीटीआई रोड) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी डमरू मनहर और सहायक निर्वाचन अधिकारी यादराम हिरवानी की देखरेख में पूरी की गई। सर्वसम्मति और आपसी समन्वय के साथ विजय बंजारे को पुन: जिलाध्यक्ष और रेखराम बघेल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख प्रकोष्ठों की कमान इनके हाथ
संगठन की मजबूती के लिए 14 उपसमितियों में से सबसे महत्वपूर्ण तीन प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की गई: महिला प्रकोष्ठ: कुमारी धनेश्वर भास्कर (जिला पंचायत सदस्य), युवा प्रकोष्ठ: तेजराम चौलिक ,शिक्षा प्रकोष्ठ: राजेश रात्रे नई जिला कार्यकारिणी का स्वरूप समन्वय समिति की सहमति से घोषित कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय चेहरों को जगह मिली है, उपाध्यक्ष: खोशिल गेंड्रे, कुलंजन सोनटके, चिंता साय, नुतन कुर्रे, कोषाध्यक्ष: घनश्याम जांगड़े।
प्रवक्ता: राजेंद्र मारकंडेय, सहसचिव: भोजनाथ मधुकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला प्रकोष्ठ): विजयलक्ष्मी जांगड़े (जनपद सदस्य) को प्रदेशाध्यक्ष सुश्री अंजलि बरमाल द्वारा मनोनीत किया गया।

संगठनात्मक नियुक्तियाँ: महिला प्रकोष्ठ:, उपाध्यक्ष – अनुराधा घृतलहरे, रेखा भास्कर, धनीता भास्कर; सचिव – ईश्वरी कुर्रे, युवा प्रकोष्ठ: उपाध्यक्ष – मुरलीधर बारिक, गुलशन जांगड़े, नेतराम जांगड़े; सचिव – महेश जोशी; प्रवक्ता – रोहित रात्रे, शिक्षा प्रकोष्ठ: सचिव – देवेन्द्र मिर्चें।

“महासमुंद का सामाजिक कार्य पूरे प्रदेश के लिए मिसाल” – मोहन बंजारे
निर्वाचन के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने कहा कि महासमुंद जिला सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और यहाँ की गतिविधियों का अनुकरण अन्य जिले भी करते हैं। उन्होंने इसे दादा नकुल देव ढीढी जैसे पुरोधाओं की कर्मभूमि बताया।
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला जोशी ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि सहसचिव दिनेश बंजारे ने ग्राम स्तर पर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राजमहंत पी.एल. कोसरिया ने किया और आभार प्रदर्शन एस.आर. बंजारे द्वारा किया गया।

“वरिष्ठ जनों की रही गरिमामय उपस्थिति ”
इस अवसर पर द्रोपती जोशी व गणेश बघेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भुषण खटकर जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा, तरुण व्यवहार जनपद उपाध्यक्ष बागबाहरा, सुशी ल बंजारे,जिला उपाध्यक्ष बलौदाबाजार, सहदेव जोशी,चित्र कुमार भारती,श्यामलाल बारिक,ईश्वर भारतद्वाज,तरुवर कोसरिया ब्लॉक अध्यक्षगण,रामेश्वर सोनवानी, सत्य कुमार जोशी,डोमन टंडन,केवल टंडन, सहदेव घृतलहरे, चमन कुर्रे,फनेंद्र बंजारे, महेंद्र बंजारे, नंदकुमार भारतद्वाज, राधेश्याम परमार, राधेश्याम निराला, मुकेश मधुकर, चिंता कुर्रे, सत्यभान जेंड्रे, सचिन गायकवाड़, कृष्ण कुमार कुर्रे,लक्ष्मण रात्रे, बेदराम गिलहरें, देवकुमार जोशी ,पुरन सिंग बघेल, नरसिंह बंजारे,चंद्रकला जांगड़े,विचय मिर्चें, मोहित रात्रे,तुलस घृतलहरे, धनेश्वर भास्कर,दुकाला मांढले, बिंदेश्वरी, पूर्णिमा प्रभाकर , तेजराम कुर्रे, प्रज्ञा टंडन कमलकांत कुर्रे, नारायण ओगरे, तुलसीराम भारतद्वाज , संतराम मिरी आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

