बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के सह सचिव हरिकिशन गंगवानी की माताजी राजकुमारी हिंदुजा सहित कई पत्रकारों और उनके परिजनों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की।
सभा के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब परिवार ने उन सभी दिवंगत आत्माओं को याद किया जिनका हाल ही में निधन हुआ है। इनमें वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा के भांजे नितिन विश्वकर्मा, पत्रकार सलीम काजी, दिलीप यादव के पिता गुहरीराम यादव और रमण किरण के भाई वेदुला सुब्रमणियन शामिल हैं। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकसंप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। Aशोकसभा का संचालन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया। इस दौरान पवन सोनी, गणेश विश्वकर्मा, मोहन मदवानी, ऋतु साहू, राकेश मिश्रा, अतुकांत खरे, रुद्राक्ष गोस्वामी, निर्मल माणिक, विजय दुसेजा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शिव कुमार तिवारी, नारायण नोनिया, अमन सिंह और अमित पाटले समेत बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार साथी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

