बिलासपुर- संस्कारधानी बिलासपुर में लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार, 1 नवंबर को सुबह 11 बजे मंगलाचरण और छठी मईया के जयघोष के साथ तोरवा छठ घाट स्थित छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाज और समिति के वरिष्ठजनों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया।

“26 वर्षों से बन रहा है साझा सांस्कृतिक पहचान”
बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के सहयोग से सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। तोरवा स्थित यह छठ घाट अपनी भव्यता और विशालता के कारण एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित स्थाई छठ घाट के रूप में पहचाना जाता है। समय के साथ यह पर्व अब किसी एक समाज का न रहकर पूरे बिलासपुर की साझा सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

“कार्यालय में मिलेगी सभी जरूरी जानकारियां”
कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही घाट की साफ-सफाई, रंग-रोगन, सजावट और विद्युत साज-सज्जा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समिति द्वारा कार्यालय का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले व्रतियों को आयोजन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां मिल सकेंगी।

“दिवसीय महापर्व का शेड्यूल”
13 नवंबर नहाय-खाय के साथ अनुष्ठान का आरंभ एवं माँ अरपा की महाआरती।
14 नवंबर खरना (लोहंडा)।
15 नवंबर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य।
16 नवंबर उदीयमान सूर्य को प्रातः अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन।
“पदाधिकारियों और सदस्यों की रहेगी सहभागिता”
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा, सचिव विनोद सिंह सहित पदाधिकारियों में डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, धनंजय झा, प्रशांत सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी, राकेश दीक्षित और डॉ. कुमुद रंजन सिंह ।
कार्यकारिणी सदस्यों में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह,संजय शर्मा,रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिन्हा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, सी.एम. सिंह, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह,शशि मिश्रा, आदित्य सिंह, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह, अमरकांत तिवारी राम गोस्वामी ।
समिति के मार्गदर्शन के लिए गठित संरक्षक मंडल एच.पी.एस. चौहान, एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, डॉ. बृजेश सिंह, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा, गणेश गिरी अभय नारायण राय, कार्यालय शुभारंभ अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारीयों सहित एन पी शर्मा,संजय सिंह,बबलू कश्यप,बी बी तिवारी,सुरेंद्र प्रताप सिंह,नवल किशोर सिंह,धीरज झा,अनिल सिंह,भरत भूषण झा,दिलीप श्रीवास,निर्भय चौधरी,रामजन्म विश्वकर्मा,लव दीक्षित,शशि मिश्रा,सतीश सिंह,विशाल श्रीवास,विनोद पांडे,बृजराज सिंह,रामदेव यादव,कन्हैया चौधरी,चंदन सिंह,नागेंद्र सिंह,लक्ष्मण सिंह, रविंद्र कुशवाहा,हर्ष सिंह,सुरेश सिंह,नरेश मिश्रा, विकास राय उपस्थित रहें!

