बिलासपुर (छत्तीसगढ़)- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (ब्लॉक मस्तूरी, जिला बिलासपुर) द्वारा संगठन की मजबूती और विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे किया जा रहा है। यह बैठक पचपेड़ी तहसील स्थित सतनाम भवन, पताईडीह में आयोजित की जाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोसले जी की अध्यक्षता और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले जी करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे जी, प्रदेश महासचिव / सहसचिव दिनेश बंजारे जी और कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र खूंटे जी मौजूद रहेंगे।
“बैठक का प्रमुख एजेंडा (मुख्य बिंदु)”
बैठक में संगठन को गति देने और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी:- पदाधिकारियों का चयन/मनोनयन: मस्तूरी और सीपत तहसील के पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन।
शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन: ब्लॉक मस्तूरी तथा मस्तूरी, पचपेड़ी एवं सीपत तहसील के शिक्षा प्रकोष्ठ का चयन/मनोनयन।

“सामाजिक सुधार पर चर्चा”
सामाजिक एकीकरण, समन्वय एवं समाज सुधार हेतु 15 बिंदुओं के प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श।
शाला संचालन: ब्लॉक एवं तहसील शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा शाला(स्कूल) संचालन के संबंध में विशेष रणनीति।
संगठन विस्तार: संगठन की सदस्यता बढ़ाने, विस्तार करने और समाज को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा।
पत्रिका सदस्यता: “सतनाम संदेश” पत्रिका की सदस्यता बढ़ाने हेतु कार्ययोजना।
अन्य विषय: अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य प्रासंगिक विषयों पर चर्चा।
“आयोजकों की अपील”
आयोजक तहसील शाखा पचपेड़ी (मस्तूरी) द्वारा समाज के सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का सादर आग्रह किया गया है।

