बिलासपुर में स्वच्छता को लेकर एक बेहतरीन पहल देखने को मिल रही है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिन-रात मेहनत करने वाले हमारे स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करने और समाज को स्वच्छता का संदेश देने के लिए छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में महासंगम द्वारा दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी योजना।
बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम द्वारा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान और श्रमदान के लिए दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पहला कार्यक्रम 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे श्री रामलीला मैदान, तोरवा में आयोजित होगा। यहाँ पुलिस स्टेशन और राम मंदिर रेलवे परिक्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ सेंट जेवियर्स ग्रुप के एमडी जी. एस. पटनायक और संस्था के संरक्षक व्ही. रामा राव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इसके ठीक अगले दिन, यानी 27 सितंबर को सुबह 7 बजे तोरवा स्थित मुक्ति धाम श्मशान घाट परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान महासंगम के पदाधिकारी और सदस्य खुद हाथों में झाड़ू थामकर मुक्ति धाम परिसर की सफाई करेंगे और श्रमदान के जरिए नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देंगे।

छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा का कहना है कि स्वच्छता केवल एक व्यक्ति या संस्था का काम नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
संस्था के प्रदेश संरक्षक व्ही. रामा राव, उपाध्यक्ष बी. वेणुगोपाल राव और सचिव आर. मनोरथ बाबू समेत बिलासपुर शाखा के तमाम पदाधिकारियों ने शहरवासियों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। अगर आप भी इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं या अपने शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो इस पहल से जुड़ सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्ही. रामा राव, प्रदेश संरक्षक; बी. वेणुगोपाल राव, प्रदेश उपाध्यक्ष; आर. मनोरथ बाबू, सचिव; एन. रमना मूर्ति, प्रदेश कोषाध्यक्ष; एन. लोकेश; सी. श्रीनिवास राव; सी नवीन कुमार, बी अनिल कुमार, ईश्वर राव, रघु राम, जी रमेश चंद्रा, टी ईश्वर राव, चंद्राबाबू; बी. वेंकट राव; आर. प्रसाद राव; जगदीश राव; शंकर राव; सुरेश पटनाला; आर. श्रीनिवास राव; वाई. जग्गा राव; जी. वेंकट प्रसाद; ए. वेंकटेश्वर राव; एल सत्यनारायण, एम नारायणा, पी एन राजू, जी राजा राव, श्रीनिवास रावश्री बालाजी; आर. राम कुमार; टी. रमेश बाबू; कामेश्वर राव, कमलेश कुमार; जी. रमेश चंद्रा; अनिल नायडू; बाबू राव नायडू सहित महासंगम के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

