धमतरी- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के तत्वावधान में आयोजित 26वें राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में बिलासपुर के होनहार खिलाड़ी वीर भारद्वाज ने अपनी टेबल टेनिस प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। 20 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चले इस चार दिवसीय खेल महाकुंभ में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहाँ बिलासपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए वीर भारद्वाज ने अपने उत्कृष्ट खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

“बिलासपुर और स्कूल का बढ़ाया मान”
भारत माता इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर के कक्षा 10वीं के छात्र वीर भारद्वाज ने टेबल टेनिस की अंडर-17 (U-17) लड़के व्यक्तिगत स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भागीदारी का प्रमाण पत्र (Certificate of Participation) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि वीर भारद्वाज पिछले कई वर्षों से टेबल टेनिस खेल में निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं, वीर ने पिछले वर्ष भी स्वर्ण पदक जीता था और इसे अभी तक बनाए रखा है जिसके लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बिलासपुर जिला मीडिया प्रभारी अमित पाटले ने इस स्वर्ण पदक (Gold medal) के लिए बधाई दी है और bha नेशनल में स्वर्ण पदक जीत कर देश का मान बढ़ाने आशीर्वाद दिया है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है!
“राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पहले भी लहरा चुके हैं परचम”
वीर भारद्वाज की यह सफलता नई नहीं है। इससे पूर्व 25वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल (दुर्ग) उन्होंने 25वें राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स (2025-26) में टेबल टेनिस अंडर-17 कैटेगरी में पहला स्थान (First Position) हासिल कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया था।

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा (तमिलनाडु) उन्होंने पेराम्बलूर (तमिलनाडु) में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था।
“प्रतियोगिता एवं प्रमाण पत्र का आधिकारिक विवरण”
प्रतियोगिता का नाम 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026, आयोजन स्थल धमतरी (छत्तीसगढ़),
आयोजक लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction), रायपुर!
आयोजन इकाई (DEO Unit): डी.ई.ओ. धमतरी (D.E.O. DHAMTARI)
वर्ग टेबल टेनिस अंडर-17 (लड़के – व्यक्तिगत श्रेणी)
खिलाड़ी का नाम: वीर भारद्वाज (पिता: इंद्र कुमार भारद्वाज),
स्कूल: भारत माता इंग्लिश मीडियम एच. आर. से. स्कूल, बिलासपुर जिसका पंजीकरण संख्या 361404 है व प्रमाण पत्र संख्या 197557 है!

वीर भारद्वाज की इस उपलब्धि और खेल के प्रति उनके निरंतर समर्पण पर उनके परिवार, भारत माता स्कूल के प्राचार्य, खेल शिक्षकों और पूरे बिलासपुर शहर में हर्ष का माहौल है। सभी ने वीर के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

